Friday, 6 September 2013


Home >> Chhatisgarh >> Raigarh >> गोलाबंद तालाब के पानी को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में तनाव

गोलाबंद तालाब के पानी को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में तनाव

Matrix News | Jul 20, 2013, 04:36AM IST
 
EmailPrintComment
भास्कर न्यूज. दानसरा
सारंगढ़ अनुविभाग से 43 किमी दूर पूर्वी छत्तीसगढ़ एवं पश्चिमी ओडिशा को सीमांकन करने वाला दो रा\'यों का एक तलाब गोलाबंद तलाब के पानी को लेकर तनाव दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि तालाब का करीब 81 एकड़ हिस्सा ओडिशा का है और करीब 52 एकड़ हिस्सा छत्तीसगढ़ का है। 133 एकड़ पर स्थापित इस तलाब क ा पानी तलाब के टेल एरिया में बसे ओडिशा के गंाव सराईपाली, बिरजूपाली, लाभीपाली, मु\'मल्दा, बरदरहा, कुटरापाली,केनुसरा एवं छत्तीसगढ़ के बड़े नावापारा, केनाभांठा, अमलीपाली, कोतरा, खैरगड़ी के किसान बखूबी करते आ रहें है पर इन दिनों तलाब के ऊपरी सतह में छग सीमा से लगे गंाव रिसोरा के कुछ किसान लिफ्ट एरिक्शन के जरिए अपने खेतों के सिंचाई को लेकर बिजली के खंभे गाडऩे व तार खींचने की तैयारी किए जाने से दोनों प्रदेश के इन गांवों में तनाव की स्थिति है, क्योंकि इन 12 गांवों में इस तालाब के भरोसे किसानों की करीब 4 हजार 500 एकड़ खेत सिंचाई होती आ रही है। उनका मानना है कि तालाब कि ऊपरी सतह से अगर पानी का खिंचाव हुआ, तो खेतों में आबपासी तो प्रभावित होगी ही वही लाखों रुपए की फसल की बर्बाद होगी। संभावना जताई जा रही है। इस पर अगर तत्काल रोक नहीं लगी, तो सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
सीमा क्षेत्र के गांवों की शांति होगी भंग
ओडिशा के ग्राम सराईपाली के किसान रसिक साहू, दांबोदर सुपकार, विद्याधर खम्हरी, हेंमत साहू, बलराम बारिक का कहना है कि गोलाबंद तलाब की 81 एकड़ जमीन हम ओडिशा वाले की है छत्तीसगढ़ का इसमें 53 एकड़ जमीन है। हमारे व अन्य गंावों के छ.ग.सीमा क्षेत्र पर बसे गंावों के दोस्ताना संबंध पीढ़ी दर पीढ़ी रहा है । यहीकारण है दो रा\'यों के एक तलाब होने के बावजुद इसके पानी से खेती हम अरसे से करते आ रहें है। तालाब के ऊपरी सतह पर स्थित ग्राम रिसोरा के कुछ किसान लेफ्ट एरिकेशन से अपने खेतों में पानी ले जाने के लिए खंभा गड़ा दिया गया है और केबलिंग का कार्य करने की तैयारी की जा रही है। अगर इस गांव के किसानों ने ऐसे पानी लिया तो तालाब से ओवर फ्लो का पानी जो छत्तीसगढ़ के किसानों खेतों में जाता है, वह करीब-करीब बंद हो जाएगा। किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो हमारी व सीमा क्षेत्र के गांवों की शांति भंग होगी। इसका हम पुरजोर विरोध कर रहे हैं। बरगढ़ कलेक्टर को दो दिन के भीतर इस पर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे। बेहतर होगा कि क्षेत्र में तनाव को न बढ़ाए जाए, जिससे हमारे दोस्ताना संबंध पर खटास आए। इस पर रोक लगाने क ो लेकर छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन पहल करें क्योंकि जिस गंाव के किसान यह कोशिश कर रहें है छ.ग. सीमा का गंाव है।
लाखों का केनाल हो जाएंगे बेकार
ग्राम बड़े नवापारा के वरिष्ठ किसान चिंतामणी साहा, नेत्रभानु डनसेना ग्राम कोतरा के रामो यादव, ग्राम अमलीपाली के जीतराम पटेल का कहना है कि इस तालाब का 40 प्रतिशत हिस्सा छत्तीसगढ का होने के कारण तलाब के फुल हो जाने के बाद केनाल के माध्यम से 5 गांवों के किसान अपने खेतों की सिंचाई वर्षों से करते आ रहे हैं। अगर तलाब के ऊपरी हिस्से पर स्थित गंाव रिसोरा में लिफ्ट एरिकेशन सिचाई योजना हो जाती है, तो 5 गांवों की हजारों एकड़ सिंचाई प्रभावित होगी। विवाद बढ़ा व केनाल से पानी की सप्लाई रूकी तो शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर जिस केनाल का निर्माण कराया गया है, वो महज शो-पीस साबित होकर रह जाएगा। लाखों की खेती भी हर साल प्रभावित होगी।
छत्तीसगढ़-ओडिशा के संबंध में आ सकती हैं दरारें
बड़े नवापारा युवा जागरूक किसान महेश देहरी का कहना है कि पहले इसी तलाब से ही सिंचाई जैसे तैसे कर रहे थे, पर 2003-04 में शासन द्वारा क्षेत्र के टेल एरिया के 5 गांवों के लिए इसी तालाब से बेहतर सिंचाई के लिए केनाल बनाया गया है। तब से क्षेत्र में उन्नत खेती हो रही है। इस तालाब से ओडिशा के 7 व छग के 5 गांवों करीब 4 हजार 5 सौ एकड़ जमीन सिंचित होती आ रही है। सिंचाई को लेकर रिसोरा के कुछ किसानों द्वारा योजना बनाई गई है, इससे 12 गांवों का सिंचाई प्रभावित होगी। छग व ओडिशा के संबंधों में दरारें भी आएगी।
किसानों ने रायगढ़ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
एक गंाव में लिफ्ट एरिकेशन का विरोध प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के गंाव बड़े नावापारा, केनाडीपा, अमलीपाली, कोतरा, खैरगढ़ी के किसानों ने हाल ही में 8 जुलाई को रायगढ़ कलेक्टर बंसल को ज्ञापन सौंपकर रिसोरा के कुछ किसानों द्वारा लिफ्ट एरिकेशन के जरिए पानी ले जाने से केनाल से आबपासी प्रभावित होने के मद्देनजर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
18वीं शताब्दी का है यह तालाब
क्षेत्र के बुर्जुगों व जानकारों का कहना है कि 133 एकड़ एरिया में फैले इस गोलाबंद तालाब का निर्माण ओडिशा के ग्राम सराईपाली के गोटिया संतोष साहू के नेतृत्व में गंाव वालों में 1876 में किया था उस दौरान यह स्थल संबलपुर स्टेट व सारंगढ़ रियासत का हिस्सा हुआ करता था। 1956 में सीमांकन के दौरान यह ओडिशा के हिस्से में आया। ओडिशा स्थित कोमों डेम का रिसाव पानी इस तलाब में आता है इस कारण से खासकर खरीफ फसल में पानी की कमी नहीं होती है इसका फायदा दोनों प्रदेश के किसान उठाते रहें हैं।
फोटो का कैप्शन
दानसरा 01दो रा\'यों का एक तालाब है गोलाबंद।
दानसरा 02 ओडिशा के सराईपाली के किसान कर रहें लेफ्ट एरिकेशन का पुरजोर विरोध।
दानसरा 03 यह पुल करता है दो प्रदेशों का सीमांकन 04 चिंतामणी साहा 05 नेत्रभानु डनसेना 06 रामो यादव 07 जीतराम पटेल 08 महेश देहरी।
(फोटो, जोक्स और ब्रेकिंग न्यूज के लिए आप हमें फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

No comments:

Post a Comment